स्कूटर की जानकारी
एथर एनर्जी ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।इस मॉडल के साथ कंपनी का मकसद अपनी एंट्री-लेवल स्कूटर में भी लंबी दूरी तय करने की क्षमता देना है।इसी कड़ी में एथर एनर्जी ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में 3.7 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है।
दमदार परफॉरमेंस और ज्यादा रेंज
नए 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7 kWh की बैटरी हुई है, जिसकी वजह से इसकी रेंज 115 किमी (IDC प्रमाणित) से बढ़कर 161 किमी (IDC प्रमाणित) हो गई है। स्कूटर की परफॉरमेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 5.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैइसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। राइडर को अपनी पसंद के मुताबिक चलाने के लिए इसमें स्मार्ट इको, इको, राइड, और स्पोर्ट चार राइड मोड मिलते हैं।
डिजाइन और
बैटरी बड़ी होने के बावजूद इसका डिजाइन स्टैंडर्ड 450S जैसा ही है। इसमें वही शार्प डिजाइन और आगे-पीछे दोनों तरफ 12-इंच के पहिए मिलते हैं। 450S में 7-इंच की एलसीडी स्क्रीन भी मिलती है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाती हैसेफ्टी के लिए स्कूटर में ऑटोहोल्ड, फॉल सेफ, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और एलेक्सा इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। होम चार्जर से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज करने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है।और एथरस्टैक ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट्स को सपोर्ट करती है।आपको नए स्कूटर के बारे में डिटेल में बताते हैं।इसी कड़ी में एथर एनर्जी ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में 3.7 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है
कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी
विशेषता | विवरण |
---|---|
मॉडल नाम | Ather 450S |
मोटर प्रकार | PMSM (परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर) |
मोटर पावर | 5.4 किलोवॉट (पीक) |
बैटरी क्षमता | 2.9 kWh (लिथियम आयन) |
रेंज (IDC) | लगभग 115 किलोमीटर |
अधिकतम गति | 90 किलोमीटर प्रति घंटा |
चार्जिंग समय | लगभग 6 घंटे 30 मिनट (0 से 100%) |
डिस्प्ले | 7 इंच DeepView™ LCD |
कनेक्टिविटी | Bluetooth और मोबाइल ऐप सपोर्ट |
ब्रेकिंग सिस्टम | फ्रंट और रियर – डिस्क ब्रेक |